> हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - hay shambhu baba mere bholenath - Best shiv Bhajan Lyrics
Type Here to Get Search Results !

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - hay shambhu baba mere bholenath - Best shiv Bhajan Lyrics

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - hay shambhu baba mere bholenath  - Best shiv Bhajan Lyrics

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - hay shambhu baba mere bholenath  - Best shiv Bhajan Lyrics
hay shambhu baba mere bholenath 



शिव नाम से है,
जगत में उजाला |
हरी भक्तो के है,
मन में शिवाला ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू |
श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ||

जग का स्वामी है तू, अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की, अनमिट कहानी है तू |
तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही, मेरा जीवन आधार ||

धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया |
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ||

मन में है कामना, कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू, तेरी आराधना |
सुख की पहचान दे, तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ, ऐसा वरदान दे ||

तुने दिया बल निर्बल को,
अज्ञानी को ज्ञान दिया |
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ||

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू |
श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ||

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.