
मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे - Mithe Ras Se Bharyo Radha Rani Lage - bhajan lyrics
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे ।
यमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी ।
वृन्दावन में धूम मचावे बरसाना री छोरी ।
व्रज्धाम राधाजू की रजधानी लागे ॥
कान्हा नित मुरली मे टेरे सुमरे बरम बार ।
कोटिन रूप धरे मनमोहन, तऊ ना पावे पार ।
रूप रंग की छबीली पटरानी लागे ॥
ना भावे मने माखन-मिसरी, अब ना कोई मिठाई ।
मारी जीबड़या ने भावे अब तो राधा नाम मलाई ।
वृषभानु की लाली तो गुड़धानी लागे ॥
राधा राधा नाम रटत है जो नर आठों याम ।
तिनकी बाधा दूर करत है राधा राधा नाम ।
राधा नाम मे सफल जिंदगानी लागे ॥
ये भी पड़े
: - भजन
: - व्रत कथा
: - आरती
: - चालीसा
: - आज का पंचांग
Please Do not enter any spam link in the comment box.