जबसे हुई है तेरी मेहरबानी - Jab Se Hui Hai Teri Meharbani - Sumitra Banerjee - Khatu Shyam Bhajan Lyrics
जबसे हुई है तेरी मेहरबानी
तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी
तेरी कृपा के साये में रहकर रहती ना मुझको कोई फिकर है
खाटू वाले तुमने हमेशा रखी है मुझपे अपनी नज़र है
हो गए दुःख अब बीती कहानी
तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी
ना जाने किस बात पे खुश हो तुमने मुझको है अपनाया
अपनी दया के फूल से तुमने जीवन बगिया को महकाया
शुकर करूँ तेरा शीश के दानी
तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी
प्यार मिला दरबार मिला तेरा अपनी किस्मत पे इतराऊं
इतनी खुशियां पाई है तुमसे हर पल मैं तो मौज मनाऊं
आये ना कुंदन आँख में पानी
तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी

Please Do not enter any spam link in the comment box.