झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का - Jhada Lagwa Le Morchadi Ka - Dinesh Dev Rajasthani - Shyam Bhajan Lyrics
![]() |
| Jhada Lagwa Le Morchadi Ka |
मोरछड़ी के झाड़े से तेरे मिटेंगे कष्ट तमाम रे
झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का जाके खाटू धाम रे
ये मोरछड़ी है निराली सच में है ये जादू वाली
किस्मत से जिसको मिलती उसका जीवन ये सँवारे
बनी सजीली मोरपंख की रहती संग घनश्याम रे
झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का जाके खाटू धाम रे
सजे श्याम दरबार में लगे मोरछड़ी है प्यारी
हर कोई चाहे झाड़ा इसकी शोभा है न्यारी
श्याम प्रेमियों के जीवन के सुधरे बिगड़े काम रे
झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का जाके खाटू धाम रे
श्याम से प्रीत लगा लो चलो श्याम की चौखट पा लो
शीश नवा के दर पे सर पे झाड़ा लगवा लो
राकेश देव को मोरछड़ी से मिलता है आराम रे
झाड़ा लगवा ले मोरछड़ी का जाके खाटू धाम रे

Please Do not enter any spam link in the comment box.