ममता भरे दिन - Mamta Bhare Din Lyrics - Bhajan Lyrics - Sadhana Sargam, Vinod Rathod
| Singer | Sadhana Sargam, Vinod Rathod |
| Singer | Anand Shrivastav, Milind Shrivastav |
| Music | Anand Shrivastav, Milind Shrivastav |
| Song Writer | Deepak Choudhary |
कहां गए ममता भरे दिन
कैसे कोई जिए माँ तेरे बिन
कहां गए ममता भरे दिन
कैसे कोई जिए माँ तेरे बिन
ओ माँ तुझे ढूंढूं मैं कहाँ
ओ माँ के बिना सूना है जहाँ
कौन भला दुनिया में माँ की जगह ले सका
कोई कह दे क्या होती है माँ
आखिर माँ होती है माँ
हाथों से खिलाय के बाहों में झुलाय के
बहनों की राह में तूने नज़रें बिछा दीं
लोरियां सुनाय के हमको सुलाय के
अपना न सोचा हम पे नींदें भी लुटा दीं
माँ की परछाईं हाँ है मेरा भाई
कौन भला दुनिया में माँ की जगह ले सका
कोई कह दे क्या होती है माँ
आखिर माँ होती है माँ
बाबुल का प्यार तू माँ का दुलार तू
तेरे होते माँ बाबुल की याद भी न आई
तू हमारा वीर है ये भी तकदीर है
बहनों की राखी चूमे भैया की कलाई
धूप क्या पता नहीं ग़म क्या पता नहीं
तेरे साए में ममता की छांव ही मिली है
आँसू क्या पता नहीं दर्द क्या पता नहीं
तेरे अंगना में ये कलियाँ फूल सी खिली हैं
माँ की परछाईं हाँ है मेरा भाई
कौन भला दुनिया में माँ की जगह ले सका
कोई कह दे क्या होती है माँ
तेरे जैसी हाँ होती है माँ

Please Do not enter any spam link in the comment box.