मेरा रंग दे बसंती चोला - Mera Rang De Basanti Chola Lyrics - Desh Bhakti Geet - Bhajan Lyrics
![]() |
| Mera Rang De Basanti Chola Lyrics |
मेरा रंग दे बसंती चोला लिरिक्स
मेरा रंग दे बसंती चोला, माए रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला
दम निकले इस देश की खातिर बस इतना अरमान है
एक बार इस राह में मरना सौ जन्मों के समान है
देख के वीरों की क़ुरबानी अपना दिल भी बोला
मेरा रंग दे बसंती चोला …
जिस चोले को पहन शिवाजी खेले अपनी जान पे
जिसे पहन झाँसी की रानी मिट गई अपनी आन पे
आज उसी को पहन के निकला हम मस्तों का टोला
मेरा रंग दे बसंती चोला …

Please Do not enter any spam link in the comment box.