भोले बाबा चले हैं आज लिरिक्स - Bhole Baba Chale Hai Aaj - Bholenath Bhajan Lyrics
![]() |
| Bhole Baba Chale Hai Aaj |
भोले बाबा चले हैं आज लिरिक्स
भोले बाबा चले हैं आज,
गौरां ब्यावन नं,
संग भूतों की लेके बारात,
गौरां बयावन नं ॥
दूल्हे राजा है निराला,
गल सर्पों की माला,
जटा में बहती गंगा मैया,
तन पे है मृग छाला ॥
देखो डमरू बजाए आज,
डम डम डमरू बजाए आज,
गौरां बयावन नं,
भोले बाबा चले हैं आज ॥
ब्रह्मा विष्णु स्वर्गलोक से,
संग देवों के आए,
शिव गण देखो मस्त मग्न हो,
झूमें नाचें गाए ॥
तीनों लोकों का लेके साथ,
तीनों लोकों का लेके साथ,
गोरां ब्यावन नं,
भोले बाबा चले हैं आज ॥
गौरा मैया बनी दुल्हनियां,
मन इच्छा वर पाए,
हाथों में वर माला लेके,
मंद मंद शर्माए ॥
संग ‘अमित’ भी आया है आज,
संग ‘अमित’ भी आया है आज,
गोरां ब्यावन नं,
भोले शंकर चलें हैं आज ॥

Please Do not enter any spam link in the comment box.