> Meri Lagi Shyam Sang Preet bhajan/ मेरी लगी श्याम संग प्रीत bhajan lyrics
Type Here to Get Search Results !

Meri Lagi Shyam Sang Preet bhajan/ मेरी लगी श्याम संग प्रीत bhajan lyrics

Meri Lagi Shyam Sang Preet bhajan

bhajan lyrics

मेरी लगी श्याम संग प्रीत हिन्दी लिरिक्स 


मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 
क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

छवि लगी मन श्याम की जब से 
भई बावरी मैं तो तब से 
बाँधी प्रेम की डोर मोहन से 
नाता तोड़ा मैंने जग से 
ये कैसी पागल प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
ये कैसी निगोड़ी प्रीत ये दुनिया क्या जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

मोहन की सुन्दर सूरतिया 
मन में बस गयी मोहनी मूरतिया 
जब से ओढ़ी शाम चुनरिया 
लोग कहे मैं भई बावरिया 
मैंने छोड़ी जग की रीत ये दुनिया क्या जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

हर दम अब तो रहूँ मस्तानी 
लोक लाज दीनी बिसरानी 
रूप राशि अंग अंग समानी 
हे रत हे रत रहूँ दीवानी 
मई तो गाऊँ ख़ुशी के गीत ये दुनिया क्या जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

मोहन ने ऐसी बंसी बजायी 
सब ने अपनी सुध बिसरायी 
गोप गोपिया भागी आई 
लोक लाज कुछ काम न आई 
फिर बाज उठा संगीत ये दुनिया क्या जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

भूल गयी कही आना जाना 
जग सारा लागे बेगाना 
अब तो केवल शाम सुहाना 
रूठ जाये तो उन्हें मनाना 
अब होगी प्यार की जीत ये दुनिया क्या जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

हम प्रेम नगर की बंजारन 
जप तप और साधन क्या जाने 
हम शाम के नाम की दीवानी 
नित नेम के बंधन क्या जाने 
हम बृज की भोली गंवारनिया
ब्रह्म ज्ञान की उलझन क्या जाने 
ये प्रेम की बाते है उद्धव 
कोई क्या समझे कोई क्या जाने 
मेरे और मोहन की बातें 
या मै जानू या वो जाने 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 

शाम तन शाम मन शाम हैं हमारो धन 
आठो याम पूछो हमें शाम ही सो काम हैं 
शाम हिये शाम पिए शाम बिन नाही जिए 
आंधें की सी लाकडी आधार शाम नाम है 
शाम गति शाम मति शाम ही हैं प्राणपति 
शाम सुख दायी सो भलाई आठो याम हैं 
उद्धव तुम भये बवरे पाथी ले के आये दोड़े 
हम योग कहा राखे यहाँ रोम रोम शाम है 

क्या जाने कोई क्या जाने 
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने 
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने 



मेरी लगी श्याम संग प्रीत MP3,मेरी लगी श्याम संग प्रीत कि दुनिया क्या,मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने Lyrics,मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया क्या जाने वीडियो,मेरी लगी श्याम संग प्रीत Ringtone Download,मेरी लगी श्याम से प्रीत दुनिया क्या जाने,ऐसी प्रीत लगी है करने राधा लगी श्याम पर मरने,मेरी लगी श्याम संग प्रीति दुनिया क्या,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.