> o maiya tene kya thani man me bhajan / ओ मईया तैने का ठानी मन में bhajan lyrics
Type Here to Get Search Results !

o maiya tene kya thani man me bhajan / ओ मईया तैने का ठानी मन में bhajan lyrics

O Maiya Tene Kya Thani Man Me Bhajan


ओ मईया तैने का ठानी मन में हिन्दी लिरिक्स 


ओ मईया तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 
हाय री तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

यधपि भरत तेरो ही जायो
तेरी करनी देख लज्जायो
अपनों पद तैने आप गँवायो
भरत की नजरन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 
हठीली तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 

महल छोड़ वहाँ नहीं’ रे मड़ैया
सिया सुकुमारी,संग दोउ भईया
काहू वृक्ष तर भीजत होंगे
तीरो मेहन में
राम-सिया भेज दइ री वन में
दीवानी तैने का ठानी मन मे
राम-सिया भेज दइ री वन में 

कौशल्या की छिन गयी वाणी
रोय ना सकी उर्मिला दीवानी
कैकेयी तू बस एक ही रानी
रह गयी महलन में
राम-सिया भेज दइ री वन में
दीवानी तैने का ठानी मन में
राम-सिया भेज दइ री वन में 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.