भोले की कृपा जिस पर भी रहती है लिरिक्स - BHOLE KI KRIPA JIS PAR LYRICS - Bholenath Bhajan Lyrics
![]() |
| BHOLE KI KRIPA JIS PAR LYRICS |
भोले की कृपा जिस पर भी रहती है लिरिक्स
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
पूछ लो चाहे जाके,
इसके भक्तों से,
मैं नहीं कहता,
सारी दुनिया कहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।
प्यार का सागर है ये,
करुणा की मूरत है,
साथ है बाबा तो फिर,
किसकी जरुरत है,
मूरत इसकी,
जिसके दिल में होती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।
बाबा के चरणों में,
तीर्थ धाम हैं सारे,
है यहीं पे स्वर्ग,
आकर देख ले प्यारे,
जिसकी आँखें,
इसके चरण को धोती हैं,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।
प्रेम से जिसने भी,
बाबा को पुकारा है,
भोले ने आकर,
दिया उसको सहारा है,
भोलेनाथ की माला,
का जो मोती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।
वो है बड़भागी जिसे,
बाबा ने अपनाया,
है मेरे सर पर भी,
उसके प्यार का साया,
सोनू जिसकी चिंता,
बाबा करते हैं,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
पूछ लो चाहे जाके,
इसके भक्तों से,
मैं नहीं कहता,
सारी दुनिया कहती है,
भोले की कृपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।

Please Do not enter any spam link in the comment box.